कोरोना वायरस को लेकर PM मोदी और सऊदी अरब के युवराज सलमान ने की चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की और कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने महामारी को लेकर दक्षेस देशों के बीच एक वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित करने की भारत की हालिया पहल के बारे में बताया। 
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जतायी की सऊदी अरब की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 सम्मेलन में जी20 के नेताओं के बीच इस तरह की कवायद वैश्विक स्तर पर लाभकारी साबित होगी। 

Shera Rajput