PM Modi Austria Visit: ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी, ट्वीट कर कहा- भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है

Summary :

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस के बाद ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे। पीएम की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा कर सकते है। इस दौरान वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। साथ ही ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित डिनर पर पहुंचे।   पीएम मोदी ने किया ट्वीट Happy to meet you in Vienna, Chancellor @karlnehammer. The India-Austria friendship is strong and it will get even stronger…

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस के बाद ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे। पीएम की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा कर सकते है। इस दौरान वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की। साथ ही ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर द्वारा आयोजित डिनर पर पहुंचे।

 

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

साथ ही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को गर्मजोशी से स्वागत के साथ स्वागत को लेकर आभार जताया। कहा, मैं कल भी हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ। हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat