प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। मोदी ने पुतिन को टेलीफोन करके शुभकामनाएं दीं। बातचीत में मोदी ने पुतिन के साथ अपने पुराने संबंधों एवं मित्रता को याद किया और दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।
.jpg)
दोनों नेताओं ने एक दूसरे के सतत संपर्क में रहने और कोविड-19 महामारी सहित सभी वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले में सहयोग बढ़ने पर सहमति जताई। मोदी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य परिदृश्य सुधरने के बाद पुतिन का भारत में स्वागत करने की इच्छा व्यक्त की। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ये 68वां जन्मदिन है।


Download Android App
Download iOS App



