PM मोदी ने राजपक्षे को भारत आने का दिया निमंत्रण

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये गोटबाया राजपक्षे को फोन पर बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये गोटबाया राजपक्षे को फोन पर बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। 
श्रीलंका में रविवार को घोषित हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में राजपक्षे ने जीत हासिल की है। 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कई ट्वीट्स कर बताया कि श्रीलंकाई नेता ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया तथा विकास एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ करीबी रूप से काम करने की इच्छा जतायी। मोदी ने राजपक्षे को भारत आने का निमंत्रण दिया। 
पीएमओ ने कहा, ‘‘निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया।’’ 
इससे पहले मोदी ने टि्वटर पर श्रीलंका के नेता को बधाई देते हुए कहा था कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं। 
उन्होंने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिये आपको बधाई गोटबाया। मैं, दोनों देशों और इनके नागरिकों के बीच घनिष्ठ तथा भाइचारे पूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत करने व क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिये आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।” 

Shera Rajput