PM मोदी का UAE से Italy तक 5 देशों का दौरा, Middle East तनाव के बीच रणनीतिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Summary :

PM Modi Five Nation Tour: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार, 15 मई को 5 देशों के दौरे पर रवाना होंगे। सबसे पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। प्रधानमंत्री का यूएई दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यह क्षेत्र ईरान के अमेरिका-इजरायल संग युद्ध के बीच फंसा हुआ है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी अगले 6 दिनों में कुल 5 देशों का दौरा करेंगे। pm modi 5 Countries Visit: किन 5 देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी? प्रधानमंत्री मोदी अगले 6 दिनों में 5 देशों का दौरा करेंगे: यूएई नीदरलैंड्स स्वीडन नॉर्वे इटली PM Modi UAE Visit:…

PM Modi Five Nation Tour: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार, 15 मई को 5 देशों के दौरे पर रवाना होंगे। सबसे पहले पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। प्रधानमंत्री का यूएई दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यह क्षेत्र ईरान के अमेरिका-इजरायल संग युद्ध के बीच फंसा हुआ है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी अगले 6 दिनों में कुल 5 देशों का दौरा करेंगे।

pm modi 5 Countries Visit: किन 5 देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी अगले 6 दिनों में 5 देशों का दौरा करेंगे:

  • यूएई
  • नीदरलैंड्स
  • स्वीडन
  • नॉर्वे
  • इटली

PM Modi UAE Visit: व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बातचीत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अबू धाबी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे सहयोग के खास क्षेत्र पर बातचीत करेंगे। इस दौरे से भारत और यूएई के बीच रणनीतिक और आर्थिक जुड़ाव और गहरा होने की उम्मीद है, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत के खास साझेदार में से एक है।

भारत-UAE के बीच LPG साझेदारी संभव

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूएई पिछले 25 सालों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और कुल मिलाकर निवेश का सातवां सबसे बड़ा सोर्स रहा है। यूएई में 4.5 मिलियन से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए यह दौरा उनके कल्याण के बारे में बात करने का भी एक मौका होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरे से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएएनओसी) के बीच LPG पर एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके अलावा, इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (आईएसपीआरएल) और एडीएनओसी के बीच तेल भंडारों को लेकर भी समझौता होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की यूएई यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और जन-संबंधों को और मजबूत करना है।

Also Read: Aaj Ka Mausam 15 May 2026: Delhi में गर्मी का कहर, 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, MP-UP में चलेगी लू; जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।