प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे और उनकी पत्नी मैत्री को महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन तो’’ का एक वीडियो दिखाया जिसे श्रीलंका के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को मोदी द्वारा वीडियो दिखाने की एक क्लिप विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पोस्ट की।
PM मोदी ने की जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव में BJP के प्रदर्शन की प्रशंसा
कुमार ने वीडियो के साथ ट्वीट किया कि इस भजन को श्रीलंका में युवाओं के बीच लोकप्रिय तीन कलाकारों ने स्वर दिया है।
124 से अधिक देशों के कलाकारों ने महात्मा गांधी को उनके भजन के जरिए श्रद्धांजलि दी है और ‘‘वैष्णव जन’’ भजन वैश्विक बन गया है।


Download Android App
Download iOS App



