PM Modi UAE Visit Highlights: “भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है” UAE पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात में कही 6 बड़ी बातें

Summary :

PM Modi UAE Visit Highlights: PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए है और आज वह UAE पहुंच गए है। इस दौरान PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया और अबू धाबी में लैंडिंग के बाद गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। UAE पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात और बातचीत की गई। साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव के समय अबू धाबी के साथ भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़ने रहने की बात भी की है। Also Read: PM मोदी का UAE से Italy तक 5…

PM Modi UAE Visit Highlights: PM मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए है और आज वह UAE पहुंच गए है। इस दौरान PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया और अबू धाबी में लैंडिंग के बाद गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। UAE पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात और बातचीत की गई। साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव के समय अबू धाबी के साथ भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़ने रहने की बात भी की है।

Also Read: PM मोदी का UAE से Italy तक 5 देशों का दौरा, Middle East तनाव के बीच रणनीतिक साझेदारी और ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा फोकस

PM Modi UAE Visit Highlights

PM Modi UAE Visit Highlights
PM Modi UAE Visit Highlights

PM मोदी की UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात हुई और बातचीत में मिडिल ईस्ट संकट, हमलों की निंदा और भारत के सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की गई है जानते है आज की बड़ी बातें

  1. संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और कहा कि जिस तरह से संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया गया है, वह स्वीकार करने योग्य नहीं है
  2. UAE की सरहाना करते हुए कहा कि इन कठिन परिस्थितियों में, संयम, साहस और बुद्धिमत्ता दिखाई है, वह बेहद सराहनीय है।
  3. यूएई के नेतृत्व में “राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता” बनाए रखने के प्रयासों का भी स्वागत किया।
  4. भारत ने समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी है साथ ही होर्मुज स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है।
  5. भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी का महत्व कई गुना बढ़ गया है।
  6. आने वाले समय में हम हर क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे। क्षेत्र में शांति और स्थिरता लागू करने के प्रयासों में संयुक्त अरब अमीरात के साथ सहयोग करने के लिए भारत हमेशा साथ है।

Also Read: पीएम मोदी के अबू धाबी पहुंचने से पहले यूएई ने भारतीय जहाज पर हुए हमले की निंदा की

PM Modi UAE Visit

PM Modi UAE Visit Highlights
PM Modi UAE Visit Highlights

बैठक के दौरान यूएई के नेतृत्व को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूएई को अपना दूसरा घर बताया और उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए अमीरात पक्ष को धन्यवाद दिया और कहा कि UAE में ऐसा स्वागत किया गया जैसे अपने दूसरे घर में आया हूं साथ ही यह भी कहा कि उनके आगमन के दौरान यूएई वायु सेना के विमानों द्वारा सुरक्षा दी गई और यह भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

Also Read: पीएम मोदी यूएई दौरे के लिए नई दिल्ली से हुए रवाना, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से करेंगे मुलाकात

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।