अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को ‘प्राइड मंथ’ मनाया और इस अवसर पर विभिन्न र्काक्रमों में शामिल हुए। वाइट हाउस में लंबे समय तक एलजीबीटीक्यू समुदाय के साथ भेदभाव होने के बाद अब इस समुदाय के लोगों को महत्व दिया जा रहा है।
बाइडन ने जेसिका स्टर्न को विदेश मंत्रालय में एलजीबीटीक्यू अधिकारों की विशेष राजनयिक नियुक्त किया है। स्टर्न के पास यह जिम्मेदारी होगी कि विदेश में अमेरिका की कूटनीति और सहायता विश्व स्तर पर एलजीबीटीक्यू अधिकारों को प्रोत्साहित करे। वह इस समय ‘आउट राइट इंटरनेशनल’ संस्था की कार्यकारी निदेशक हैं जो मानवाधिकारों और एलजीबीटीक्यू समुदाय के हितों के लिए काम करती है।
बाइडन शुक्रवार को एक ऐसे प्रावधान पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे फ्लोरिडा के ऑर्लैंडो के पल्स नाईटक्लब को एक राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा। इस क्लब में जून 2016 में गोलीबारी की घटना में एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि हस्ताक्षर करने के बाद बाइडन ‘प्राइड मंथ’ के अवसर पर भाषण देंगे।


Download Android App
Download iOS App

