ईरान से जंग के बीच अमेरेकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने की चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2027 की शुरूआत में ट्रंप भारत का दौरा कर सकते है और यह सकारात्मक बात है कि President Trump India Visit की तैयारी कर रहे है। माना जा रहा है कि इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।
Marco Rubio Statement: ट्रंप के भारत आने की तैयारी

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बड़ा ऐलान करते हुए ट्रंप के भारत आने की तैयारी पर बात की और कहा कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप के PM मोदी से अच्छे संबंध है और इस यात्रा के दौरान समझौते पर बातचीत की जाने का अनुमान जताया जा रहा है।
US Foreign Minister: अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान
ट्रंप के भारत आने की चर्चा, ट्रेड डील पर मुहर लगने के साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि भारत-अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी है और क्वाड बैठक पर भी जल्द बातचीत होने की संभवना है और यह कदम कूटनीति में जरूरी साबित हो सकता है। मार्को रुबियो ने PM मोदी के तारीफ के पुल बांधते हुए करीबी सहयोगी, अच्छे रिश्ते समेत कई बातें कही है और ट्रंप का दौरा भारत के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
President Trump India Visit: ट्रंप का 2020 में भारत दौरा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी 2020 में भारत आए थे और इस दौरान अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप रैली को संबोधित किया था। साल 2020 के बाद ट्रंप भारत नही आए लेकिन विदेशों में हुई बैठक में PM मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई है और ट्रंप ने दोनों देशों के बीच निवेश, रक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर भारत को अपना सहयोगी बताया है।


Download Android App
Download iOS App




