अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन सात फरवरी को कांग्रेस की एक कमेटी के समक्ष सार्वजनिक रूप से गवाही देने के लिए तैयार हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सीएनएन को दिए एक बयान में, कोहेन ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिकी लोगों को जवाब देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए सदन की निगरानी समिति के सामने गवाही देने के लिए तैयार हैं।
कोहेन ने कहा, ‘मैं एक ऐसे मंच पर मौजूद होने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं, जिसके साथ उन घटनाओं का पूरा और विश्वसनीय हिसाब दिया जा सके, जिनका खुलासा हुआ है।’
कोहेन से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान के वरिष्ठ सदस्यों और एक रूसी वकील के बीच जून 2016 में ट्रंप टॉवर में हुई बैठक के बारे में पूछताछ किए जाने की संभावना है। कोहेन को राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान महिलाओं को चुप कराने के लिए किए गए अवैध भुगतान से जुड़े दो वित्तीय अपराधों सहित कई आरोपों पर दिसंबर में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद गुरुवार को यह घोषणा सामने आई है।


Download Android App
Download iOS App



