सीरिया से पहला सैन्य उपकरण वापस बुला लिया गया है, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य बल की वापसी की घोषणा के कार्यान्वयन के शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा रहा है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने ‘सीएनएन’ से कहा, ‘कुछ सामान वहां से चल चुके हैं।’
सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अधिकारी ने यह नहीं बताया कि वापस आ रहे सामानों में क्या है और उसे विमान के जरिए या अन्य वाहनों के जरिए लाया जा रहा है।
अधिकारी ने यह भी बताने से इनकार कर दिया कि सीरिया के किस हिस्से में वे उपकरण थे। इस घोषणा से पहले ट्रंप ने चार महीने की निकास योजना को खारिज करते हुए कहा था कि अमेरिकी सैनिकों की सीरिया से वापसी निर्धारित अवधि में की जाएगी। वर्तमान में सीरिया में अमेरिका के दो हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं।


Download Android App
Download iOS App



