पुतिन विश्व सुरक्षा के लिए आईएस से भी बड़ा खतरा : मैक्केन

Summary :

NULL

मेलबर्न : अमेरिका के सीनेटर जॉन मैक्केन ने वैश्विक सुरक्षा के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) से भी बड़ा खतरा बताते हुए कहा है कि सीनेट को अमेरिकी चुनाव में कथित रूप से हस्तक्षेप के लिए मॉस्को पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

अमेरिका में साल 2008 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार रह चुके सीनेटर जॉन मैक्केन ने ऑस्ट्रेलाई प्रसारक कॉर्प टेलीविजन से साक्षात्कार के दौरान कहा, ” मुझे लगता है कि वह (पुतिन) सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण खतरा है। आईएस से भी बड़ा खतरा। अभी तक हालांकि रूस की ओर से अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने वाले सबूत नहीं मिल पाए हैं इसके बावजूद भी वे लोग हालिया फ्रांस चुनाव समेत अन्य चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहें हैं।”

अमेरिकी सीनेट के आम्र्ड सर्विसेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मैक्केन ने कहा कि मेरे विचार से रूस हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए हमें रूस को उसके व्यवहार के लिए प्रतिबंधित करना चाहिए।

Desk Team