दुनिया में हर रोज अजीब चीजें होती रहती हैं। क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान पाइपलाइन के जरिए बीयर पी रहा है ? पाइपलाइन के जरिए पानी पीने की घटना तो सुनी ही होगी, लेकिन बीयर ?
यूरोप के जर्मनी के वैकेन ओपन एयर (डब्ल्यूओए) हार्ड रॉक फेस्टिवल में आपका स्वागत है। इस साल अगस्त में होने वाले इस फ़ेस्टिवल के लिए ज़मीन के नीचे एक पाइपलाइन डाली जा रही है। जिसमें बीयर बहेगी।
आयोजका के मुताबिक पाइपलाइन से ट्रकों का खर्च और उनसे खेतों को होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी। यह पाइपलाइन सात किलोमीटर लंबी है।आयोजकों का दावा है कि यह फेस्टिवल को ज़्यादा इको-फ़्रेंडली बनाएगा।
आयोजकों का कहना है कि 14 इंच के पाइप से बीयर इस रफ़्तार से बहकर आएगी कि 6 सेकेंड में 6 गिलास भर जाएंगे। डब्ल्यूओए दुनिया के सबसे बड़े हेवी मेटल म्यूज़िक इवेंट्स में से है. इस बार यहां मेगाडेथ, एलिस कूपर और ट्रिवियम जैसे मशहूर बैंड और सितारे परफॉर्म करेंगे।
आयोजकों ने ‘हाइजीन’ का ख़्याल रखने का वादा किया है ये फ़ेस्टिवल जर्मनी के श्लेज़विग-हॉल्स्टाइन के एक गांव में होगा। जहां सिर्फ़ 1850 लोग रहते है. 3 से 5 अगस्त तक होने वाले इवेंट में 150 म्यूज़िक बैंड शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App





