युद्ध के बीच पुतिन पर गहराया संकट,रूसी सेना ने विद्रोह के दिए संकेत

Summary :

रूस और यूक्रेन के साथ वॉर के बीच अब पुतिन की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल रूसी सेना ने जंग के बीच विद्रोह करने की धमकी दी है। जहां सेना की तरफ से कहा गया कि माइनस 25 डिग्री में जंग लड़ना असभव है

रूस और यूक्रेन के साथ वॉर के बीच अब पुतिन की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल रूसी सेना ने जंग के बीच विद्रोह करने की धमकी दी है। जहां सेना की तरफ से कहा गया कि माइनस 25 डिग्री में जंग लड़ना असभव है. रूसी सेना ने कहा कि हम दुश्मन के साथ-साथ खतरनाक ठंड से भी लड़ रहे है. सेना ने कहा कि 24 घंटे बर्फ में रहना मुश्किल है. सैनिकों के लिए राशन वेपन की सही व्यवस्था हो, अधिकारियों का खराब व्यवहार का हमारे मनोबल पर असर पड़ता है, कमांडर हमारी बात नहीं समझते. ऐसे में हम दुश्मन से लड़ने से पहले ही हार जाएंगे।   
रूसी सैनिकों ने बयां किया अपना दर्द
वहीं पश्चिमी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि रूस सैन्य उपकरणों और राशन की कमी से जूझ रहा है, जिससे सैनिकों का मनोबल और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने की क्षमता प्रभावित हो रही है। खराब जीवन स्तर के खिलाफ खड़े होकर, सैनिकों ने पुतिन से व्यक्तिगत रूप से उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित करने की मांग की। वीडियो में दिख रहे दो दर्जन से अधिक सैनिकों की ओर से बोलते हुए एक रूसी सैनिक ने कहा कि यह अब माइनस 25 डिग्री है। हमें यहां बर्फ में रहना है। इसलिए राशन और हथियार की पूरी व्यवस्था की जाए। रूसी सैनिकों ने नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। सैनिकों ने कहा कि हमारा नेतृत्व हमें धमकाते रहता  है। ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल होगा। स्थिति को सुधारने की जरूरत है।
कमांडर के रवैया से परेशान रूसी सैनिक
रूसी सैनिकों ने कहा है कि हमारा कमांडर हमारी मजबूरी समझने के लिए तैयार नहीं है। जब हम कहते हैं कि और अधिक राशन और हथियार उपलब्ध कराएं तब वह हाथ खड़ा कर देते हैं और कहते हैं इसी से काम चलाना पड़ेगा। दुश्मन से लड़ने से पहले ही हमारी कंपनी यहीं खत्म हो जाएगी। 

Desk Team