Qatar Gas Terminal Explosion: कतर की रास लाफेन क्षेत्र में भीषण धमाका, 54 लोग घायल, 18 लापता

Summary :

Qatar Gas Terminal Explosion: कतर के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल रास लाफेन क्षेत्र में जंग के समय ईरान ने भीषण हमला किया था जिससे पूरा प्लांट ठप हो गया था अब प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए कोशिश करने के दौरान भीषण विस्फोट गया जिसके बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस धमाके में 54 लोग घायल हो गए है और 18 लोग लापता है। गैस प्लांट में धमाके के बाद एक बार फिर वैश्विक आपूर्ति ठप हो सकती है। Qatar Gas Explosion: बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका कतर में दुनिया के सबसे…

Qatar Gas Terminal Explosion: कतर के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल रास लाफेन क्षेत्र में जंग के समय ईरान ने भीषण हमला किया था जिससे पूरा प्लांट ठप हो गया था अब प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए कोशिश करने के दौरान भीषण विस्फोट गया जिसके बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस धमाके में 54 लोग घायल हो गए है और 18 लोग लापता है। गैस प्लांट में धमाके के बाद एक बार फिर वैश्विक आपूर्ति ठप हो सकती है।

Qatar Gas Explosion: बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका

Qatar Gas Terminal Explosion
Qatar Gas Terminal Explosion

कतर में दुनिया के सबसे मुख्य एनर्जी प्लांट रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में एक बार फिर धमाका हो गया। बता दें कि अमेरिका- ईरान की जंग में ईरानी सेना ने रास लाफान ड्रोन और मिसाइल अटैक में फूंक दी थी जिसके बाद एक बार फिर से गैस पाइपलाइन शुरू करने की कोशिशें चल रही थीं। इस घटना के बाद बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका हो गया और जबरदस्त आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक्सपोर्ट टर्मिनल के कुछ हिस्सों को फिर से चालू करने का काम चल रहा था, तभी यह धमाका हुआ।

Ras Laffan Blast in Qatar: 54 लोग गंभीर रूप से घायल

Qatar Natural Gas Terminal Explosion
Qatar Natural Gas Terminal Explosion

कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि  हताहतों की संख्या शुरू में बताई गई संख्या से कहीं अधिक है। धमाके में क म से कम 54 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और घटना के कई घंटों बाद भी 18 लापता कर्मचारियों की तलाश जारी थी।  लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।

Qatar Natural Gas Terminal Explosion: कतर के गैस प्लांट अहम हिस्सा

बरज़ान फैसिलिटी कतर के गैस प्लांट संरचना का एक अहम हिस्सा है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट सेल्स गैस प्रतिदिन है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से घरेलू बिजली उत्पादन और डिसेलिनेशन प्लांट को चलाने के लिए किया जाता है, जो इस सूखे खाड़ी देश में पानी की आपूर्ति करते हैं। जंग के दौरान ईरान ने रास लाफान में भीषण हमला कर दिया था जिससे यह प्लांट ठप हो गया था, दोबारा प्लांट को चालू करने के लिए कार्य किया जा रहा था लेकिन विस्फोट के बाद आग लग गई जिससे एक बार फिर वैश्विक गैस स्पलाई प्रभावित हो सकता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।