Queen Elizabeth II : महारानी एलिजाबेथ के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हुए प्रिंस हैरी

Summary :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके पोते प्रिंस हैरी ने उन्हें याद कर उनकी काफी तारीफ की।पहले आधिकारिक वक्तव्य में उनके पोते प्रिंस हैरी ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने देश का बखूबी नेतृत्व किया।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके पोते प्रिंस हैरी ने उन्हें याद कर उनकी काफी तारीफ की।पहले आधिकारिक वक्तव्य में उनके पोते प्रिंस हैरी ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने देश का बखूबी नेतृत्व किया।उन्होंने महारानी के ‘अतुलनीय गरिमापूर्ण व्यक्तिव्य’ की तारीफ की। 
दरअसल, हैरी और उनकी पत्नी मेगन की आर्चवेल वेबसाइट पर सोमवार को प्रकाशित एक बयान में कहा गया है कि हैरी ने ‘‘आपके साथ बचपन से जुड़ी यादों से लेकर कमांडर-इन-चीफ के तौर पर पहली बार आपसे मुलाकात, मेरी प्रिय पत्नी से आपकी मुलाकात और आपके प्यारे पड़पोते को गले लगाने तक’’ एक साथ बिताए अपने वक्त को याद किया।’’
दो साल पहले हैरी शाही परिवार से हुए थे अलग 
Queen Elizabeth Death Live Updates UK Royal Family Official | Queen  Elizabeth Death Live: महारानी एलिजाबेथ के निधन से पूरे ब्रिटेन में शोक की  लहर, पीएम लिज ट्रस बोलीं- 'देश टूट गया'
गौरतलब है कि हैरी दो साल पहले शाही परिवार से अलग होकर अमेरिका में बस गए। उन्होंने शनिवार को अपनी पत्नी मेगन तथा अपने भाई प्रिंस विलियम और भाभी कैथरीन के साथ विंडसर कैसल के बाहर शोकाकुल लोगों से मुलाकात की

Desk Team