PAK-अफगान की दोस्ती में आई दरार, सीमा विवाद के बाद भड़की पाकिस्तान सेना ने दागा मोर्टार

Summary :

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद से ही पाकिस्तान हर मोर्चे पर देश का साथ दे रहा था, लेकिन अब पाक-अफगान दोस्ती में दरार आने लग गयी है।

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद से ही पाकिस्तान हर मोर्चे पर देश का साथ दे रहा था, लेकिन अब पाक-अफगान दोस्ती में दरार आने लग गयी है। दरअसल, तालिबानी सैनिकों ने दोनों देशों के बीच पाकिस्तान को सुरक्षा बाड़ लगाने से रोका। यह सिमा विवाद उस वक्त सामने आया जब कई इस्लामी देश अफगानिस्तान पर छाए मानवीय संकट पर चर्चा कर रहे हैं। 
अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने कही ये बात 
बता दें कि पाकिस्तान ने काबुल के विरोध के बावजूद 2600 किलोमीटर की सीमा के अधिकांश हिस्से पर बाड़ लगा दी है, जिसने ब्रिटिश काल के सीमांकन को चुनौती दी है। ये घेराबंदी परिवारों और जनजातियों को दोनों तरफ विभाजित करती है। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजमी ने कहा कि तालिबान के सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी सेना को 19 दिसंबर को पूर्वी प्रांत नंगरहार के साथ एक अवैध सीमा बाड़ लगाने से रोक दिया। उन्होंने इस मामले पर यह कहते हुए ज्यादा ध्यान नहीं दिया कि ‘अब सब कुछ सामान्य है’।
वायरल हो रहा विवाद का वीडियो 
वहीं इस सिमा विवाद से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तालिबानी सैनिकों ने कंटीले तारों के स्पूल जब्त किए हैं। एक सीनियर अधिकारी ने सुरक्षा चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों से सीमा पर फिर से बाड़ लगाने की कोशिश नहीं करने को कहा। बता दें कि 22 दिसंबर को पाकिस्तानी क्षेत्र से अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मोर्टार दागे गए।

हरीश रावत ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, हाथ बांधने वाले बयान पर बोले- समय आने पर दूंगा जवाब, अभी लें मजे

Desk Team