बुखारेस्ट : रोमानिया की पहली महिला प्रधानमंत्री वियोरिका डैन्सिला और उनके मंत्रिमंडल ने सोमवार को शपथ ली। सोशल डेमोक्रेट पार्टी की ओर से यूरोपीय संसद में रोमानिया की प्रतिनिधि डैन्सिला (54) पूर्वी यूरोपीय देश के इतिहास में पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। डैन्सिला का मंत्रिमंडल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की तीसरी सरकार है, जिसने 13 महीने से भी कम समय में संसद में पहले ही विश्वासमत जीत लिया है। इस दौरान पक्ष में 282 जबकि विरोध में 136 वोट डाले गए जबकि एक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहा। डैन्सिला ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ आज शाम पहली बैठक बुलाई है, जो विक्टोरिया पैलेस में होगी। सरकार की पहली बैठक बुधवार को होगी। डैन्सिला ने मतदान से पहले संसद को संबोधित कर कहा था, ”मेरे कार्यकाल का उद्देश्य है कि रोमानिया 2020 में यूरोपीय संघ की शीर्ष आधी मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो ताकि युवाओं को देश छोड़कर जाना न पड़े और जो लोग जा चुके हैं, वे लौट आए।”
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App


