Russia Earthquake Tsunami Alert: जापान में उठी लहरें, रूस से अमेरिका तक अलर्ट

Summary :

Russia Earthquake Tsunami Alert: रूस में आज 8.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। बता दें कि रूस के कामचटका तट के पूर्वी तट पर शक्तिशाली भूकंप आया। इस जोरदार भूकंप के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कामचटका प्रायद्वीप में 13 फीट ऊंची सुनामी उठने लगी है, जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। वहीं जापान और अमेरिका के कुछ इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया…

Russia Earthquake Tsunami Alert: रूस में आज 8.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। बता दें कि रूस के कामचटका तट के पूर्वी तट पर शक्तिशाली भूकंप आया। इस जोरदार भूकंप के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कामचटका प्रायद्वीप में 13 फीट ऊंची सुनामी उठने लगी है, जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। वहीं जापान और अमेरिका के कुछ इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया।

भूकंप का केंद्र

रूस में जोरदार भूकंप के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचटका शहर से लगभग 119 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित था। इस शहर की आबादी लगभग 1 लाख 80 हजार है। तट पर उठने लगी लहरें और बढ़ते खतरों के कारण केंद्र के पास के कई क्षेत्रों को खाली करा दिया है। बता दें कि कुछ इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

Tsunami In Japan

रूस में भूकंप के बाद जापान में मौसम विभाग बताया कि होक्काइडो द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित टोकाशी में 1.3 फीट ऊंची सुनामी की लहर उठी है और यह लहर लगभग 1 फुट ऊंची एक अन्य लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो तक पहुंच गई। वहीं कई प्रशांत देशों और क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में बताया गया है कि कुछ क्षेत्रों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

California Tsunami Warning

जोरदार भूकंप के बाद अलास्का, हवाई, चिली, सोलोमन द्वीप और न्यूजीलैंड जैसे तटीय इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं कैलिफ़ोर्निया के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक के बाद कई लहरें उठने की संभावना है, जो 10-36 घंटों तक रहेंगी। साथ ही लोगों को समुद्र तट और बंदरगाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए।

Russia Earthquake Tsunami Alert

रूस के कामचटका तट में लगे जोरदार भूकंप के झटकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता और निगरानी जारी की हैं, जिनमें अमेरिका में अलास्का के अ‌टू से समालगा दर्रे तक के अलेउतियन द्वीपों के लिए सुनामी चेतावनी भी शामिल है। सुनामी का अलर्ट जारी करने के साथ ही बताया गया है कि जापान में 1 मीटर और रूस में 3 मीटर से अधिक ऊँची लहरें उठने की संभावना है।

Russia Earthquake Tsunami Alert
Russia Earthquake Tsunami Alert

Russia Earthquake Today

रूस के कमचटका के तट पर 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कई बार भूंकप के झटके लगे है। बता दें कि लगभग तट पर 6 भूकंप के झटके से धरती कांप उठी है। इन भूकंपों के झटकों की तीव्रता 5.4 से लेकर 6.9 तक दर्ज की गई थी। रूस में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से रूस, जापान और अमेरिका में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है।

भूकंप के बाद क्यों आती है सुनामी

रूस में जोरदार भूकंप के बाद लगभग 30 भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के बाद ही कई देशों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा वहीं जापान में सुनामी ने दस्तक दे दी है। बता दें भूकंप के बाद सुनामी आने का मुख्य कारण समुद्र की सतह में बदलाव होता है जिससे ऊंची-ऊंची लहरें उठती है सुनामी का रूप लेती है। जोरदार झटकों से समुद्र के सतह में प्लेट्स पर दबाव बनता है और समुद्र में हलचल शुरू होती है और लहरें उठने लगती है। तेजी से उठी लहरे तट के पास तक आ जाती है और भारी तबाही मचाती है।

ALSO READ: Russia Earthquake: रूस में लगे जोरदार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 8.8 की तीव्रता दर्ज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।