Russia Earthquake: रूस में लगे जोरदार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 8.8 की तीव्रता दर्ज

Summary :

Russia Earthquake: रूस में आज जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। बता दें कि रूस के कामचटका तट के पूर्वी तट पर 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस जोरदार भूकंप के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि यह जोरदार भूकंप 55 किलोमीटर की गहराई पर आया था। सुनामी का अलर्ट जारी रूस के कामचटका तट में लगे जोरदार भूकंप के झटकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने सुनामी का अलर्ट…

Russia Earthquake: रूस में आज जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। बता दें कि रूस के कामचटका तट के पूर्वी तट पर 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इस जोरदार भूकंप के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि यह जोरदार भूकंप 55 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

सुनामी का अलर्ट जारी

रूस के कामचटका तट में लगे जोरदार भूकंप के झटकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता और निगरानी जारी की हैं, जिनमें अमेरिका में अलास्का के अ‌टू से समालगा दर्रे तक के अलेउतियन द्वीपों के लिए सुनामी चेतावनी भी शामिल है। सुनामी का अलर्ट जारी करने के साथ ही बताया गया है कि जापान में 1 मीटर और रूस में 3 मीटर से अधिक ऊँची लहरें उठने की संभावना है।

Russia Earthquake
Russia Earthquake

कमचटका तट पर लगे भूकंप के झटके

रूस के कमचटका के तट पर 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कई बार भूंकप के झटके लगे है। बता दें कि लगभग तट पर 6 भूकंप के झटके से धरती कांप उठी है। इन भूकंपों के झटकों की तीव्रता 5.4 से लेकर 6.9 तक दर्ज की गई थी। रूस में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से रूस, जापान और अमेरिका में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है।

रूस में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

रूस में शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद बड़े जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है लेकिन कई इमरातों के धराशायी होने की खबर सामने आ रही है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

ALSO READ: चीन में भारी बारिश से तबाही, 38 लोगों की मौत, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।