एक्ट्रेस Ruchi Gujjar की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुआ 10 करोड़ का मुकदमा- जानिए क्या है पूरा मामला ?

Summary :

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar)  एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह चौंकाने वाली है। ‘सो लॉन्ग वैली’ (So Long Valley) के प्रीमियर में हुए हंगामे के बाद अब डायरेक्टर मान सिंह ( Man Singh)  ने उन पर 10 करोड़ का मानहानि केस ठोक दिया है। चप्पलें, पानी की बोतलें और चीख-पुकार वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। रुचि (Ruchi ) का आरोप है कि उनसे 23 लाख की ठगी हुई, जबकि मान सिंह ( Man Singh)  इसे पूरी तरह झूठा बता रहे हैं। अब सच क्या है? झूठ किसका है? इस…

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar)  एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह चौंकाने वाली है। ‘सो लॉन्ग वैली’ (So Long Valley) के प्रीमियर में हुए हंगामे के बाद अब डायरेक्टर मान सिंह ( Man Singh)  ने उन पर 10 करोड़ का मानहानि केस ठोक दिया है। चप्पलें, पानी की बोतलें और चीख-पुकार वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है।

रुचि (Ruchi ) का आरोप है कि उनसे 23 लाख की ठगी हुई, जबकि मान सिंह ( Man Singh)  इसे पूरी तरह झूठा बता रहे हैं। अब सच क्या है? झूठ किसका है? इस हाई-वोल्टेज ड्रामा में हर रोज़ नया मोड़ सामने आ रहा

Ruchi Gujjar
फिल्म के प्रीमियर पर हंगामा

प्रीमियर पर हंगामा 

एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ के प्रीमियर के दौरान जो हुआ, उसने पूरे बॉलीवुड जगत को चौंका दिया। इस इवेंट के दौरान रुचि ने सरेआम फिल्म के डायरेक्टर मान सिंह ( Man Singh)  पर चप्पलें और पानी की बोतलें फेंकीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और देखते ही देखते मामला गरमाता चला गया।

धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

प्रीमियर के बाद रुचि (Ruchi Gujjar) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि डायरेक्टर मान सिंह ( Man Singh) और एक अन्य व्यक्ति करण सिंह ने उनके साथ 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उनका कहना है कि उन्हें एक टीवी सीरियल के नाम पर पैसे देने के लिए कहा गया और बाद में उनसे संपर्क तोड़ दिया गया।

Ruchi Gujjar
मान सिंह ने आरोंपो को बताया गलत

झूठे आरोप, करियर बर्बाद करने की साजिश

इस पूरे मामले पर अब फिल्म निर्देशक मान सिंह ( Man Singh)  का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने रुचि (Ruchi Gujjar)  के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। डायरेक्टर का कहना है कि यह सब उनकी फिल्म और उनकी छवि को खराब करने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हंगामे की वजह से फिल्म के प्रचार और रिलीज पर काफी असर पड़ा है।

मानहानि का मुकदमा

अब मान सिंह ने पलटवार करते हुए एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar) पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। उनका कहना है कि इस झूठे विवाद और सार्वजनिक हंगामे ने न सिर्फ उनकी इमेज खराब की है बल्कि उनकी फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ को भी आर्थिक और ब्रांड स्तर पर नुकसान पहुंचाया है।

जनता की नजर में विवाद

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि रुचि (Ruchi Gujjar) गुस्से में चिल्लाते हुए प्रीमियर के दौरान डायरेक्टर और टीम के अन्य सदस्यों पर चप्पलें और बोतलें फेंक रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया, जिससे यह विवाद और अधिक चर्चा का विषय बन गया।

पहले से दर्ज है केस

गौरतलब है कि इस हंगामे को लेकर पहले ही रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar) और उनके छह सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। यह केस पब्लिक प्लेस पर उपद्रव और इवेंट में बाधा डालने को लेकर दर्ज किया गया था।

So Long Valley
इस दिन सिनेमाघरों में हुई रिलीज

फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट

‘सो लॉन्ग वैली’ फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। डायरेक्टर मान सिंह ( Man Singh)  को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन विवाद ने फिल्म की मार्केटिंग और चर्चा को दूसरे ही मोड़ पर पहुंचा दिया।

Ruchi Gujjar
कानूनी मामलें में फंसी

कानूनी जंग का आगाज

अब यह मामला सीधे कानूनी जंग की ओर बढ़ गया है। एक तरफ रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar) के आरोप हैं, वहीं दूसरी तरफ मान सिंह का 10 करोड़ का मानहानि केस। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आने वाले दिनों में इसमें और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस विवाद ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि मनोरंजन की दुनिया की चमक-दमक के पीछे कितनी कड़वी सच्चाइयाँ छिपी होती हैं। अब देखना यह होगा कि कानून किसके पक्ष में फैसला देता है – एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Ruchi Gujjar) की सच्चाई सामने आती है या डायरेक्टर मान सिंह ( Man Singh)  की प्रतिष्ठा बहाल होती है।

Tamanna Choudhary