बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को लेकर सिंधिया की बैठक, अधिकारियों को हरसंभव मदद का दिया निर्देश

Summary :

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के नागरिकों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया, “अत्याधिक बारिश के कारण मेरे संसदीय क्षेत्र गुना-अशोकनगर-शिवपुरी के मेरे प्यारे नागरिकों को बिल्कुल भी किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों से मैंने बात की है। इस प्रतिकूल समय में हम सभी आपकी सेवा में तत्पर हैं। किसी व्यक्ति…

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के नागरिकों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया, “अत्याधिक बारिश के कारण मेरे संसदीय क्षेत्र गुना-अशोकनगर-शिवपुरी के मेरे प्यारे नागरिकों को बिल्कुल भी किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रशासन और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ संगठन के सभी पदाधिकारियों से मैंने बात की है। इस प्रतिकूल समय में हम सभी आपकी सेवा में तत्पर हैं। किसी व्यक्ति को कोई कठिनाई न हो, इसको सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।”

Jyotiraditya Scindia: कलेक्टर के साथ मीटिंग

उन्होंने कहा, “पिछले 72 घंटों के दौरान अतिवृष्टि के कारण मेरे संसदीय क्षेत्र गुना-अशोकनगर-शिवपुरी की एक नाजुक स्थिति बनती जा रही थी। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मेरी चर्चा तीनों जिलों के कलेक्टर और प्रशासन के साथ हो चुकी है। इसके अलावा हमारी चर्चा जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से भी हुई है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जनता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से तत्पर हैं।”

इससे पहले सिंधिया ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मीटिंग की और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर संभव मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने का भी आदेश दिया। सिंधिया ने मीटिंग की तस्वीर ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए लिखा, “अपने गुना संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिलों के कलेक्टरों से वर्चुअल बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia: राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश

सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित गांवों में सुरक्षा, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा जरूरत पड़ने पर नाव और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित जनों को हर संभव सहायता पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक पीड़ित मेरे लिए परिवार का हिस्सा है। इस संकट में मैं जनप्रतिनिधि नहीं, आपका अपना बनकर हर क्षण आपके साथ हूं।”

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा : मोहन यादव

सीबीआई का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोरी मामले में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर समेत दो गिरफ्तार

 

Neha Singh