रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर सेवेरोदोनेत्स्क के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी देश के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने दी। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सर्गेई गदाई ने फेसबुक पर कहा कि रूस ने सेवेरोदोनेत्स्क के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
गदाई ने कहा कि शहर की सड़कों पर लड़ाई जारी है और यूक्रे न की सेना ने सेवेरोदोनेत्स्क के कुछ हिस्सों में जवाबी हमले किए है। यूक्रेनी सैनिकों ने छह रूसी सैनिकों को पकड़ा है। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, रूसी सेवेरोदोनेत्स्क के आसपास मॉप-अप ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



