यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य हिस्सों में शनिवार को हुए कई विस्फोटों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 घायल हो गए, जो इस बात के संकेत हैं कि नववर्ष के पहले रूसी हमले तेज हुए हैं।
कुछ यूक्रेनवासियों ने नववर्ष की छुट्टियों में परिवारों से मिलने के लिए देश लौटने के खतरे को भी धता बता दिया।
यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि रूस अब जान-बूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है, ताकि 2023 को खूनी वर्ष के रूप में पेश करने के लिए भय का वातावरण तैयार किया जा सके।
यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का ने नववर्ष की पूर्व संध्या के जश्न से ठीक पहले इतने बड़े मिसाइल हमले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘दूसरों की जिंदगी बर्बाद करना हमारे पड़ोसियों की घिनौनी आदत है।’’
विस्फोट भी असामान्य रूप से तेज गति से हुए कि रूस द्वारा बृहस्पतिवार को ऊर्जा अवसंरचना सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में मिसाइल दागने के 36 घंटे बाद अधिकारियों को सतर्क किया जा सका।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने हाल के दिनों में नागरिकों पर हुए हमलों का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि इस बार रूस ने न केवल ऊर्जा के बुनियादी ढांचों को, बल्कि आवासीय इलाकों को भी निशाना बनाया है।
कीव में शनिवार दोपहर को विभिन्न आवासीय इमारतों और नागरिक अवसंरचनाओं को निशाना बनाया।


Download Android App
Download iOS App



