बर्लिन में एस जयशंकर ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात कर PM मोदी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जर्मनी की एकजुटता की सराहना की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की इच्छा जताई।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बर्लिन में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की और PM मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एस जयशंकर ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए जर्मन सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही भारत द्वारा आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए जर्मनी की एकजुटता की सराहना भी की है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'X' पर लिखा, "आज बर्लिन में चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मिलकर सम्मानित महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें बताईं। हमारी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और विस्तार देने के लिए उनकी सरकार के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं। आतंकवाद की चुनौती… pic.twitter.com/CEBpUT70Xz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2025
सुरक्षा नीति सलाहकार गुंटर साउटर के साथ बैठक
बता दें कि इससे पहले, एस जयशंकर ने फ्रेडरिक मर्ज़ के विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार गुंटर साउटर के साथ बैठक की और दोनों नेताओं ने आतंकवाद का मुकाबला करने सहित प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोणों पर चर्चा की। इस दौरान एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज विदेश और सुरक्षा नीति सलाहकार डॉ. गुंटर साउटर के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमारी गहरी साझेदारी अनिश्चित दुनिया में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक है।
नीदरलैंड में एस जयशंकर की PAK को दो टूक, आतंकवाद जारी रहा तो परिणाम भुगतने होंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-जर्मनी देशों के संबंधों के विकास के लिए संसद के सदस्यों के समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि आज शाम बर्लिन में जर्मन बुंडेस्टैग के सदस्यों के साथ अच्छी बातचीत हुई। साथ ही उनके साथ सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता पर भी चर्चा की। एस जयशंकर ने यूरोप में राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की भी अध्यक्षता की, जहाँ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के प्रति भारत के शून्य सहिष्णुता के संदेश पर चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App


