सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अगले हफ्ते दो दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी वार्ता में कारोबार और ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख मुद्दे होंगे।
विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में बताया कि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सऊदी कारोबारियों पर आधारित उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ सलमान 19 फरवरी को भारत पहुंचेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान सऊदी शहजादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे जिसमें परस्पर महत्व के मुद्दों पर चर्चा होगी। सलमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे।
ED ने पाकिस्तानी संगठन फलाह ए इंसानियत के खिलाफ दर्ज किया मामला
विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोदी ने अप्रैल 2016 में सऊदी अरब की यात्रा की थी जिसमें दोनों पक्षों ने मौजूदा सामरिक साझेदारी को और आगे बढाने पर सहमति जताई थी। सलमान की यह यात्रा उसकी परिप्रेक्ष्य में हो रही है। सलमान सऊदी अरब की मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, कारोबार और निवेश, बुनियादी ढांचा, रक्षा और सुरक्षा समेत परस्पर महत्व के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।


Download Android App
Download iOS App



