पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ का राष्ट्रीय एसेंबली की लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। पाकिस्तान मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रीयएसेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने शहबाज का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रीय एसेंबली की अधिसूचना के अनुसार शहबाज का इस्तीफा 20 नवंबर से स्वीकार किया गया है। पीएमएल-एन सूत्रों ने बताया कि शहबाज ने पीएसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा निजी व्यस्तता की वजह से दिया है।
सूत्रों ने आगे बताया कि पीएमएल-एन के राना तनवीर को शहबाज शरीफ के स्थान पर पीएसी का अध्यक्ष नामित किए जाने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



