भारत और म्यांमार के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Summary :

NULL

भारत और म्यांमार ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आज कईं समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार की वास्तविक नेता(काउंसलर) आंग सान सू की की मौजूदगी में दोनों ओर के अधिकारियों तथा राजनयिकों ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन समझौतों से दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा सबका साथ सबका विकास प्रयास के तहत हम म्यांमार के विकासात्मक प्रयासों में सहयोग करने के इच्छुक हैं और एक पड़ोसी होने तथा पूर्व की नीति पर काम करने के संदर्भ में दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करना भारत की प्राथमिकता है।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि रखाइन प्रांत में हिंसा के मुद्दे पर भारत म्यामां की चिंता से इथेफाक रखता है जहां निर्दाेष लोगों और सैन्यकर्मियों की जान गई है।

उन्होंने कहा कि बात जब शांति प्रक्रिया या समस्या को सुलझाने की होती है तो हम चाहते हैं कि सभी पक्ष म्यामां की एकता और क्षेत्रीय अखंडता को संरक्षित रखने की दिशा में काम करें।

आपको बता दे कि यह मोदी की म्यांमार की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले वह 2014 में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने म्यामां पहुंचे थे। पिछले साल सू की और म्यामां के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की थी। म्यामां भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है और दोनों देशों के बीच 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा है।

जानिए म्यांमार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम

 

दोपहर 01.00 बजे- बागान के लिए रवाना होंगे

दोपहर 2.10 बजे– बागान के मंदिर में जाएंगे

दोपहर 3.05 बजे– बागान टावर जाएंगे

दोपहर 3.35 बजे- यांगून के लिए निकलेंगे

शाम 6.45 बजे– यांगून में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच कार्यक्रम

Desk Team