PM मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति हतिन क्याव के साथ भारत और म्यांमार के ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। मंगलवार को म्यांमार पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया गया।

वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महत्वपूर्ण मित्र स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री की म्यामां यात्रा ऐसे समय हो रही है जब राखिन प्रांत में रोहिंज्ञा मुसलमानों को लेकर जातीय हिंसा जारी है।

मोदी म्यामां से पड़ोसी देशों में रोहिंज्ञाओं के पलायन का मुद्दा उठा सकते हैं। भारत सरकार देश में रोहिंज्ञा विस्थापितों के आगमन को लेकर चिंतित है और उन्हें वापस भेजने पर विचार कर रही है। कहा जाता है कि भारत में लगभग 40 हजार रोहिंज्ञा अवैध रूप से रह रहे हैं।

मोदी ने अपनी यात्रा से पहले कहा था कि भारत और म्यामां सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार एवं निवेश, अवसंरचना, ऊर्जा तथा संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग को भी मजबूत करना चाहते हैं।

मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। पहले चरण में उन्होंने चीन के श्यामन शहर की यात्रा की जहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अन्य विश्व नेताओं से मुलाकात की।

यह मोदी की म्यांमार की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले वह 2014 में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने म्यामां पहुंचे थे। पिछले साल सू की और म्यामां के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की थी। म्यामां भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है और दोनों देशों के बीच 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा है।

जानिए म्यांमार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम

सुबह 830 बजे– आंग सान सू की के साथ मुलाकात

सुबह 920 बजे– प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत

सुबह 10.05 बजे– समझौते पर हस्ताक्षर

दोपहर 01.00 बजे- बागान के लिए रवाना होंगे

दोपहर 2.10 बजे– बागान के मंदिर में जाएंगे

दोपहर 3.05 बजे– बागान टावर जाएंगे

दोपहर 3.35 बजे- यांगून के लिए निकलेंगे

शाम 6.45 बजे– यांगून में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच कार्यक्रम

Desk Team