इस साल के बाद जन्मे लोगों के लिए स्मोकिंग ‘Totally Banned’, Maldives बना दुनिया का पहला ‘नो-स्मोक जनरेशन’ देश

Summary :

Smoking Ban in Maldives: किसी भी देश के लिए नशा आज एक बड़ी सामाजिक समस्या बन चुका है। इसके चलते कम उम्र में ही लोग खतरनाक और जानलेवा बीमारी के शिकार हो जा रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की नीतियां और प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को इस आदत से दूर रखने के लिए कई देश कदम उठा रहे हैं। इसी दिशा में मालदीव की सरकार ने एक अनोखी पहल की है। मालदीव सरकार ने धूम्रपान पर जेनरेशनल बैन (Generational Ban) यानी पीढ़ीगत प्रतिबंध लागू किया है। इस नए नियम के तहत अब 1 जनवरी 2007 के…

Smoking Ban in Maldives: किसी भी देश के लिए नशा आज एक बड़ी सामाजिक समस्या बन चुका है। इसके चलते कम उम्र में ही लोग खतरनाक और जानलेवा बीमारी के शिकार हो जा रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की नीतियां और प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को इस आदत से दूर रखने के लिए कई देश कदम उठा रहे हैं। इसी दिशा में मालदीव की सरकार ने एक अनोखी पहल की है। मालदीव सरकार ने धूम्रपान पर जेनरेशनल बैन (Generational Ban) यानी पीढ़ीगत प्रतिबंध लागू किया है। इस नए नियम के तहत अब 1 जनवरी 2007 के बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति को सिगरेट पीने की अनुमति नहीं होगी।

मालदीव में 2007 के बाद जन्मे लोग अब सिगरेट या किसी भी तंबाकू उत्पाद को खरीद, बेच या सेवन नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि मालदीव दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने पूरे देश में ऐसा कानून लागू किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्झू द्वारा प्रस्तावित यह नीति 1 नवंबर 2025 से लागू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना और भविष्य के लिए एक तंबाकू-मुक्त पीढ़ी तैयार करना है।

Maldives New Smoking Rule: क्या कहता है मालदीव का नया कानून?

Smoking Ban in Maldives
Smoking Ban in Maldives (Photo: Freepik)
नए कानून के मुताबिक, 2007 के बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद खरीदने, इस्तेमाल करने या बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकानदारों को किसी भी बिक्री से पहले खरीदार की उम्र की जांच करनी होगी। यह नियम न सिर्फ स्थानीय नागरिकों बल्कि पर्यटकों पर भी लागू होगा। मालदीव के 1,191 द्वीपों (Islands) में अब धूम्रपान (Smoking) पर सख्त पाबंदी रहेगी। इसके अलावा, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेपिंग डिवाइस के आयात (Import), बिक्री, वितरण, रखने और उपयोग पर भी सभी आयु वर्ग के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

Smoking Ban in Maldives: नियम न मानने पर लगेगा भारी जुर्माना

अगर कोई व्यक्ति इस कानून का उल्लंघन करता है तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। किसी नाबालिग को तंबाकू बेचने पर 50,000 रूफिया (यानी करीब 3,200 डॉलर) का जुर्माना लगाया जाएगा और वेपिंग करते पकड़े जाने पर 5,000 रूफिया (यानी करीब 320 डॉलर) का दंड लगेगा। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 28,000 रुपये से 2.84 लाख रुपये तक होती है। धूम्रपान की समस्या केवल मालदीव में ही नहीं बल्कि यूरोप के देशों में भी गंभीर है। ब्रिटेन में भी इस तरह का कानून विचाराधीन है, वहीं न्यूजीलैंड ने ऐसा कानून पहले लागू किया था लेकिन नवंबर 2023 में इसे वापस ले लिया।

Smoking Banned: पर्यटकों पर भी लागू होगा कानून

Smoking Ban in Maldives
Smoking Ban in Maldives (Photo: Social Media)

यह नियम मालदीव आने वाले पर्यटकों पर भी लागू होगा। मालदीव एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और भारतीयों के बीच बेहद लोकप्रिय भी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में ई-सिगरेट और वेपिंग उत्पादों के आयात, बिक्री, वितरण, स्वामित्व और उपयोग पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी। यह प्रतिबंध सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए समान रूप से लागू होगा।

यह भी पढ़ें- Afghanistan Earthquake Death: 6.3 तीव्रता के जोरदार झटके से दहल उठी अफगानिस्तान की धरती, 20 लोगों की मौत, कई घायल

Afghanistan Earthquake Death: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। आधी रात में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मज़ार-ए-शरीफ़ और खुल्म कस्बे के पास आया।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।