सोमालिया ब्लास्ट में 5 मरे,6 घायल

Summary :

NULL

मोगादीशू : आज के सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में बम ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल होने की सूचना मिले है । सूत्रों की मैंने तो ये ब्लास्ट इस्लामिक विद्रोहियों की ओर से किया गया है  ।

मोगादीशू के मेयर प्रवक्ता अब्दीफतह उमर हलाने ने आज इस बात की जानकारी दी। अब्दीफतह उमर हलाने ने कहा कि इस बम ब्लास्ट में महिला और उसके बेटे समेत कुल 5 लोगों के मौत हो जाने की पुष्टि की है।

अब्दीफतह उमर हलाने ने बताया कि कि मोगादीशू में बम ब्लास्ट जैसे आम बात हो गई है। सोमालिया में होने वाले ज्यादातर बम धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब द्वारा ली जाती है। इसलिए इस बम ब्लास्ट के लिए भी उसे ही जिम्मेदार माना जा रहा है। अल-शबाब के एक प्रवक्ता ने इस धमाके में अपने एक लड़ाके के मारे जाने की पुष्टि की है।

सूत्रों की माने तो अलकायदा से संबंधित आतंकवादी संगठन अल-शबाब सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थन प्राप्त सरकार को हटाने के अलावा सरकार को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। अफ्रीकी संघ की शांति सेना को भी बाहर का रास्ता दिखाना चाहता है।

Desk Team