दक्षिण कोरिया-अमेरिका मिलकर करेंगे एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास, 7 सितंबर तक होगा आयोजन

Summary :

दक्षिण कोरिया : दक्षिण कोरिया की नौसेना और मरीन कॉर्ब्स ने रविवार को बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका इस सप्ताह दक्षिण- पूर्वी शहर पोहांग में एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास शुरू करेंगे। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास सोमवार से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगा। इस साल के सैंगयोंग (डबल ड्रैगन) अभ्यास में लगभग 40 जहाज शिरकत करेंगे। इसमें दो एंफीबियस असॉल्ट शिप, आरओकेएस डोक्डो और आरओकेएस माराडो और यूएसएस बॉक्सर शामिल हैं। Highlight :  दक्षिण कोरिया और अमेरिका शुरू करेंगे एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास  एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास सोमवार से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगा इस साल के सैंगयोंग…

दक्षिण कोरिया : दक्षिण कोरिया की नौसेना और मरीन कॉर्ब्स ने रविवार को बताया कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका इस सप्ताह दक्षिण- पूर्वी शहर पोहांग में एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास शुरू करेंगे। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास सोमवार से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगा। इस साल के सैंगयोंग (डबल ड्रैगन) अभ्यास में लगभग 40 जहाज शिरकत करेंगे। इसमें दो एंफीबियस असॉल्ट शिप, आरओकेएस डोक्डो और आरओकेएस माराडो और यूएसएस बॉक्सर शामिल हैं।

Highlight : 

  • दक्षिण कोरिया और अमेरिका शुरू करेंगे एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास 
  • एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास सोमवार से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगा
  • इस साल के सैंगयोंग अभ्यास में लगभग 40 जहाज करेंगे शिरकत 

एंफीबियस लैंडिंग अभ्यास में शामिल होंगे 40 विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना और मरीन कॉर्म्स ने एक संयुक्त बयान में कहा कि अभ्यास में लगभग 40 विमान शामिल होंगे। इनमें एफ-35बी रडार एवेडिंग जेट और लगभग 40 एंफीबियस असॉल्ट जहाज भी शामिल होंगे। कूटनीति राजनीति अंतरराष्ट्रीय पिछले साल सितंबर में शुरू की गई ड्रोन अभियानों की निगरानी करने वाली एक संयुक्त सैन्य कमान पहली बार सैंगयोंग अभ्यास में भाग लेगी। साथ ही वह ड्रोन तैनात करने वाली निगरानी गतिविधियों का संचालन करेगी। इसके अलावा इस अभ्यास में ब्रिटेन के रॉयल मरीन कमांडो भी शामिल होंगे।

फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर होंगे शामिल

भारतीय सेना के पास हैं ये 9 लड़ाकू हेलिकॉप्टर, दुश्मनों के लिए बने हुए हैं काल - Hindi News | From LCH to Boeing Apache 64 E know powerful Helicopter of Indian

योजना के अनुसार, सहयोगी दल अगले महीने की शुरुआत में अभ्यास के ‘निर्णायक कार्रवाई’ चरण का आयोजन करेंगे। इसमें सैनिक, लैंडिंग जहाज, फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। बता दें कि मित्र देशों ने पांच साल बाद मार्च 2023 में सैंगयोंग अभ्यास फिर से शुरू किया था। यह अभियान 2018 के बाद से नहीं हो पाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh