केप कैनावरेल (अमेरिका) : स्पेस एक्स का नया क्रू कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया है और इसने एक ही दिन में मील का नया पत्थर स्थापित किया है।
इस ड्रैगन कैप्सूल को जब शनिवार को उसके पहली परीक्षण उड़ान पर भेजा गया तब उस पर कोई सवार नहीं था, उसमें बस डमी थीं। ड्रेगन बहुत ही सफाई से रविवार की सुबह आईएसएस पहुंच गया।
जैश-ए-मोहम्मद का ‘गजवा-ए-हिंद’ 20 साल में 2 बार भारत और पाकिस्तान को लाया युद्ध की कगार पर
यदि यह छह दिनों का डेमो सफल हो जाता है तो स्पेस एक्स नासा के वाणिज्यिक क्रू प्रोग्राम के तहत इस साल गर्मी में दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जा सकता है।
ये दोनों अंतरिक्ष यात्री कैलिफोर्निया में स्पेस एक्स मिशन कंट्रोल में इस सारी गतिविधि को देख रहे थे।
क्रू ड्रेगन आईएसएस के रोबोट हैंड की मदद के बिना ही स्वयं आईएसएस तक पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



