सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम ठिकानों का दौरा किया और किसी भी शत्रुतापूर्ण गतिविधि को विफल करने का भरोसा जताया।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख ने जम्मू क्षेत्र में सांबा और रत्नूचक में अग्रिम ठिकानों का दौरा किया और अभियानगत तैनाती और तैयारियों की समीक्षा की।
जनरल रावत को राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन ने स्थिति और अभियानगत तैयारियों से अवगत कराया। प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख ने अग्रिम ठिकानों पर तैनात सैनिकों से भी बात की।
भारत, पाक को नतीजे देने वाली वार्ता शुरू करनी चाहिए : फारूक अब्दुल्ला
जनरल रावत ने देश के दुश्मनों के किसी भी नापाक इरादे को विफल करने और किसी भी स्थिति से निपटने की भारतीय सेनाओं की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया। प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख ने सैनिकों की तैयारियों के उच्च स्तर की सराहना भी की।
जनरल रावत यहां शनिवार को पहुंचे और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा स्थिति के मद्देनजर कोर जोन में व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय का दौरा किया। उत्तरी क्षेत्र के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी उनके साथ थे।
सेना प्रमुख को उनके दौरे के दौरान व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने मौजूदा अभियानगत स्थिति, वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और कोर की अभियानगत तैयारियों से अवगत कराया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को भारतीय वायुसेना द्वारा तबाह किए जाने के बाद सेना प्रमुख का क्षेत्र का यह पहला दौरा था।


Download Android App
Download iOS App



