Spain Plans Ban Social Media : इस समय पूरी दुनिया में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को लेकर चिंताएं उभर रही हैं, खासकर छोटे बच्चों पर इसके प्रभाव को लेकर पूरी दुनिया में चर्चाएं चल रही हैं, कई रिसर्च इस पर अपनी रिपोर्ट जारी कर चुके हैं। कई देशों में 16 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की प्रक्रियाओं पर काम चल रहा है और कई देशों में इसे बैन भी कर दिया गया है।
ऐसे ही स्पेन भी अब अपने देश में 16 साल के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने की तैयारी में है।
spain Plans ban social media : क्या है मामला

कल यानि 3 फरवरी को स्पेन और ग्रीस ने टीनएजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर बैन लगाने का प्रसाव दिया है। यह प्रस्ताव किशोरों में सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के चलते दिया गया। दरअसल, कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन को लेकर पूरा यूरोप गंभीर दिखाई दे रहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि स्पेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाना चाहता है.
प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म एक ऐसा वातावरण बन गए हैं जहां “कानूनों की अनदेखी की जाती है और अपराधों को बर्दाश्त किया जाता है।” उन्होंने सोशल मीडिया के व्यापक खतरों, जिनमें दुष्प्रचार, घृणास्पद भाषण और अपर्याप्त डेटा सुरक्षा शामिल हैं, की निंदा की और इन जोखिमों को युवाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए चुनौतियां बताया।
सांचेज़ ने इसे डिजिटल सेफ़्टी को प्राथमिकता दी है, जिनमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच पर रोक, नियामक उपायों का उल्लंघन करने वाले सोशल मीडिया अधिकारियों और कंपनियों के लिए जवाबदेही में बढ़ोतरी, और एल्गोरिदम में हेरफेर को अपराध घोषित करना शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने एक “Hate and Polarization Footprint” का भी प्रस्ताव रखा, जो हानिकारक या गलत illigal content को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्मों को ट्रैक और सामने लाएगा।
Social Media Ban : स्पेन और ग्रीस भी फहरिस्त में

यूरोप में तय उम्र तक सोशल मीडिया पर बैन एक सामान्य राय बनती जा रही है। इस मामले में स्पेन और ग्रीस भी बाकी देशों के समकक्ष खड़े दिखाई दे रही हैं। हाल में यूनाइटेड किंगडम का online safty act 2025, जो 2025 में लागू हुआ, teenagers के लिए हानिकारक मानी जाने वाली किसी भी जानकारी तक पहुंचने पर age verification की आवश्यकता बताता है। इस अधिनियम को अक्टूबर 2023 में शाही स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
न्यूजीलैंड ने भी मई 2025 में सोशल मीडिया (आयु-प्रतिबंधित उपयोगकर्ता) विधेयक पेश किया, जिसका उद्देश्य सख्त आयु 16 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाना था। इसी फेहरिस्त में आस्ट्रेलिया का नाम भी जुड़ा है।
यह भी पढ़ें – अरब सागर में छिड़ा युद्ध! US एयरक्राफ्ट कैरियर की ओर बढ़ रहा था ईरान का ड्रोन, F-35 Jet ने हवा में उड़ाया


Download Android App
Download iOS App




