अफगानिस्तान में तालिबान की पुनः वापसी और नई सरकार के गठन को लेकर वहां की महिलाएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहीं। काबुल में अपने अधिकारों की मांग को लेकर तालिबान के खिलाफ रैली में शमिल होने वाली महिलाओं पर चरमपंथी समूह द्वारा अत्याचार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच कुछ महिलाओं ने काबुल में तालिबान के समर्थन में एक प्रदर्शन का आयोजन किया।
खामा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, काबुल में सड़कों पर उतरने से पहले यूनिवर्सिटी के व्याख्याताओं और छात्राओं ने शिक्षा यूनिवर्सिटी में एक सभा की थी। काबुल में अन्य प्रदर्शनों के विपरीत, यह दूसरा सर्व-महिला विरोध है जो अहिंसक था और पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से कवर करने की अनुमति थी।
PAK की आधी से अधिक आबादी अफगानिस्तान में तालिबानी शासन का कर रही है समर्थन, जानें क्या कहता है सर्वेक्षण
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई तथाकथित हिंसा की निंदा की और इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान (आईईए) को अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। महिलाओं ने सभी यूनिवर्सिटी और संस्थानों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग कक्षाओं की योजना का भी स्वागत किया और प्रतिज्ञा की कि वे आईईए को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। इससे पहले सैकड़ों महिलाएं कुंदुज प्रांत में जमा हुई थीं और तालिबान नेतृत्व के समर्थन के लिए विरोध प्रदर्शन किया था।


Download Android App
Download iOS App



