Sydney ईद मिलन समारोह में ऑस्ट्रेलिया PM का विरोध, नमाजियों ने लगाए ‘इजरायल समर्थक हो, बाहर निकलो’ नारे; Video Viral

Summary :

Sydney Eid event Australia PM protest: मिडिल ईस्ट जंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिडनी स्थित एक मस्जिद में ईद के मौके पर मिलन समारोह आयोजित की गई थी. इस दौरान सभा में थोड़ी अफरा-तफरी हो गई। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क वहां पहुंचे थे, तभी लेकम्बा मस्जिद में पहुंचे, और कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी। Sydney Eid Event Australia PM Protest: पीएम को कहा बाहर निकलों, वीडियो वायरल सिडनी में ईद के अवसर पर आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज…

Sydney Eid event Australia PM protest: मिडिल ईस्ट जंग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक बड़ी खबर सामने आई है। सिडनी स्थित एक मस्जिद में ईद के मौके पर मिलन समारोह आयोजित की गई थी. इस दौरान सभा में थोड़ी अफरा-तफरी हो गई। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क वहां पहुंचे थे, तभी लेकम्बा मस्जिद में पहुंचे, और कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

Sydney Eid Event Australia PM Protest: पीएम को कहा बाहर निकलों, वीडियो वायरल

Sydney Eid Event Australia PM Protest
Sydney Eid Event Australia PM Protest (Social Media)

सिडनी में ईद के अवसर पर आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क के भाषण के समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने ‘टोनी बर्क और अल्बनीज वापस जाओ’ और ‘इन्हें बाहर निकालो’ जैसे नारे लगाए। इसके बावजूद, मस्जिद में मौजूद अधिकांश लोग नेताओं का स्वागत कर रहे थे और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा। हजारों की भीड़ के बीच यह विरोध केवल कुछ लोगों तक सीमित रहा। यह घटना स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी।

Australian Mosque Protest: प्रदर्शनों के बावजूद ईद की दी शुभकामनाएँ

Australian Mosque Protest
Australian Mosque Protest (Social Media)

विरोध प्रदर्शनों के बावजूद, प्रधानमंत्री अल्बानीज़ ने इस कार्यक्रम को सफल बताया और सोशल मीडिया पर कहा कि हज़ारों लोगों के साथ ईद मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने समुदाय को ईद की शुभकामनाएँ भी दीं। इससे पहले, रमज़ान के दौरान, वे सिडनी के स्थानीय बाज़ारों में भी लोगों से मिले थे।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की पहली लिस्ट! जानें CM ममता कहां से लड़ेंगी इलेक्शन?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।