बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की पहली लिस्ट! जानें CM ममता कहां से लड़ेंगी इलेक्शन?

Summary :

TMC First Candidate List: बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आज यानी 17 मार्च को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कोलकाता के कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही राज्य की सियासत में चुनावी हलचल तेज हो गई है। TMC First Candidate List: उम्मीदवारों की पहली सूची जारी टीएमसी ने राज्य की अधिकांश सीटों पर…

TMC First Candidate List: बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आज यानी 17 मार्च को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कोलकाता के कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही राज्य की सियासत में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

TMC First Candidate List: उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

  • टीएमसी ने राज्य की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने कई मौजूदा नेताओं पर भरोसा जताया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
  • महत्वपूर्ण सीटों में हाबरा से ज्योतिप्रिया मल्लिक, दमदम उत्तर से चंद्रिमा भट्टाचार्य, बारानगर से सायंतिका बनर्जी और कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • इसके अलावा बरुईपुर वेस्ट से बिमान बंद्योपाध्याय, सोनारपुर साउथ से लवली मैत्रा और टॉलीगंज से अरूप बिस्वास को टिकट दिया गया है।

Mamata Banerjee Bhabanipur Seat: भवानीपुर में बड़ा मुकाबला

  • सबसे चर्चित सीट भवानीपुर है, जहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से माना जा रहा है।
  • भाजपा पहले ही अपनी सूची जारी कर चुकी है और सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर के साथ-साथ नंदीग्राम सीट से भी उम्मीदवार बनाया है।
  • पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था, लेकिन बाद में ममता ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर अपनी वापसी की थी।

TMC Candidate List: अन्य प्रमुख सीटों पर उम्मीदवार

TMC First Candidate List
TMC First Candidate List (Source: Social Media)

टीएमसी ने कई अहम सीटों पर अपने अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है।

  • नंदीग्राम से पवित्र कर
  • रामनगर से अखिल गिरी
  • साबंग से मानस भुइयां
  • डेबरा से राजीव बनर्जी
  • बिनपुर से बिरबाहा हांसदा
  • मोंटेश्वर से सिद्दीकुल्ला चौधरी

इन नामों से साफ है कि पार्टी ने संगठन और अनुभव दोनों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।

Bengal Election 2026: चुनावी माहौल और ममता का बयान

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही ममता बनर्जी ने चुनाव को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न ‘जोड़ाफूल’ जीत का प्रतीक है और जनता एक बार फिर टीएमसी पर भरोसा जताएगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझती है।

चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं, जो निष्पक्ष चुनाव पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से राज्य में “सुपर इमरजेंसी” जैसी स्थिति बनाई गई है और सरकार को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। ममता ने यह भी सवाल उठाया कि त्योहारों से पहले अधिकारियों को हटाने के पीछे क्या कोई साजिश है।

बंगाल की लड़ाई पर जोर

अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने इस चुनाव को बंगाल की पहचान और अस्तित्व की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि “मां, माटी और मानुष” की जीत होगी और बाहरी ताकतों को जनता जवाब देगी। टीएमसी की पहली सूची जारी होने के बाद अब राज्य में राजनीतिक मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, खासकर भवानीपुर और नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: BJP ने जारी की बंगाल चुनाव के लिए पहली कैंडिडेट लिस्ट, 144 नेताओं का नाम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।