BJP ने जारी की बंगाल चुनाव के लिए पहली कैंडिडेट लिस्ट, 144 नेताओं का नाम

Summary :

Bengal BJP Candidate List : कल यानि रविवार 15 मार्च को चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव तिथि की घोषणा की थी। जिसमें सिर्फ बंगाल में 2 फेज के चुनाव होने की बात थी। यह मतदान 23 और 29 अप्रैल को होने हैं। इस घोषणा के बाद बंगाल में आधिकारिक रूप से विधानसभा चुनाव का बिगुल बिगुल ब्याज चुका है। इसी को देखते हुए आज BJP ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. BJP announces first list of 144 candidates for the upcoming West Bengal Assembly Elections pic.twitter.com/QHLfHAUNFF —…

Bengal BJP Candidate List : कल यानि रविवार 15 मार्च को चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव तिथि की घोषणा की थी। जिसमें सिर्फ बंगाल में 2 फेज के चुनाव होने की बात थी। यह मतदान 23 और 29 अप्रैल को होने हैं।

इस घोषणा के बाद बंगाल में आधिकारिक रूप से विधानसभा चुनाव का बिगुल बिगुल ब्याज चुका है। इसी को देखते हुए आज BJP ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

सुवेंदु अधिकारी तुरुप का इक्का

लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम देखे जा सकते हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों-भबनीपुर और नंदीग्राम से मैदान में उतारा है. वहीं, शंकर घोष को सिलीगुड़ी से, अशोक डिंडा को मोयना से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से मैदान में उतारा गया है.

बता दें, 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को करीब 2000 वोटों से हराया था. 17 राउंड की गिनती के बाद शुभेंदु अधिकारी की जीत का ऐलान किया गया था. तब ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव के दौरान धांधली करने का आरोप लगाया था.

उस हार के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और जीत दर्ज की. अब इसी बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरने के लिए एक बार फिर शुभेंदु अधिकारी को उनकी ही सीट पर उतार दिया है.

दिग्गज नेता लिस्ट में

बीजेपी ने दिलीप कुमार घोष को बोलपुर विधानसभा से, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता को राशबेहारी सीट से टिकट दिया है.

पार्टी ने डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुकर्जी, कालीगंज से बापन घोष, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष और हासन से निखिल बनर्जी को मैदान में उतारा है. इसके अलावा कई नेताओं को महत्वपूर्ण जगह से उतारा है।

भाजपा ने अपनी 144 सीट की लिस्ट जारी कर दी है। यानि भाजपा पहले से ही अपनी कमर कस चुकी है। अब देखना होगा ये कैंडिडेट चुनाव में कैसा रिजल्ट दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें – सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने की एक्स प्रोफेसर की हत्या, आरोपी के इंस्टा पर थे करीब 1.75 लाख फॉलोअर्स

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।