अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने आज नीतिनिर्माताओं का आह्वान किया कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था में आये व्यापक सुधार का फायदा उठायें और ऐसे निर्णय करें जिससे की यह सुधार अधिक सतत् और टिकाऊ बने। विश्व अर्थव्यवस्था में आया यह सुधार पिछले एक दशक में सबसे बेहतर माना जा रहा है।
आईएमएफ और विश्वबैंक की वार्षिक बैठक शुरु होने पर एक प्रेसवार्ता में क्रिस्टीन ने कहा, हमारा मानना है कि यह समय संतुष्ट होकर बैठने का नहीं है, बल्कि यह समय ऐसे नीतिगत निर्णय लेने का है जिससे वास्तव में ज्यादा से ज्यादा लोगों और देशों को आर्थिक गतिविधियों में आये सुधारों का लाभ मिल सके और साथ ही इस सुधार को अधिक टिकाऊ और सतत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, यही वह सवाल है जो हम नीति निर्माताओं, वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों के समक्ष रखेंगे जो यहां बैठक में भाग लेने आये हैं।
क्रिस्टीन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में आया यह सुधार हाल के वर्षों में आया मजबूत सुधार है और इसका दायरा व्यापक रहा है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ को इस साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि के 3.6% और अगले साल 3.7% रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, दोनों ही स्थिति में यह अधिक है। दोनों आंकड़े हमारे जुलाई के आकलन के मुकाबले 0.1% अधिक है और जबकि 2016 की 3.2% वृद्धि दर की तुलना में काफी अधिक है।


Download Android App
Download iOS App


