तेल अवीव में इंडिया-इजरायल फेस्टिवल में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम, राजदूत ने की बहादुरी की तारीफ

Summary :

तेल अवीव, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल के तेल अवीव में इंडिया-इजरायल फेस्टिवल और भारतीय यहूदियों के नेशनल कन्वेंशन का आयोजन क‍िया गया। इस कार्यक्रम में इजरायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की। साथ ही, उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की। इजरायल में भारतीय दूतावास के आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इस सम्‍मेलन की जानकारी साझा की गई। दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”कैप्टन स्मित मच्छर को दिल से सलाम! तेल अवीव में आयोजित इंडिया-इजरायल फेस्टिवल और भारतीय यहूदियों के नेशनल कन्वेंशन में राजदूत जेपी…

तेल अवीव, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल के तेल अवीव में इंडिया-इजरायल फेस्टिवल और भारतीय यहूदियों के नेशनल कन्वेंशन का आयोजन क‍िया गया। इस कार्यक्रम में इजरायल में भारतीय राजदूत जेपी सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की तारीफ की। साथ ही, उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की।

इजरायल में भारतीय दूतावास के आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर इस सम्‍मेलन की जानकारी साझा की गई।

दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”कैप्टन स्मित मच्छर को दिल से सलाम! तेल अवीव में आयोजित इंडिया-इजरायल फेस्टिवल और भारतीय यहूदियों के नेशनल कन्वेंशन में राजदूत जेपी सिंह ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और बहादुरी की जमकर तारीफ की। कैप्टन स्मित मच्छार ने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में मदद की थी।”

दूतावास के अनुसार, राजदूत जेपी सिंह ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने पूरे इजरायल और दुनिया को गौरवान्वित किया है। उन्‍होंने कैप्टन मच्छार के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी की।

इजरायल के महावाणिज्यदूत (मध्य पश्चिम भारत) याविन रेवाच ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना को बेहद चौंकाने वाला बताते हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने एक सुपरहीरो की तरह जान जोखिम में डालकर यात्रियों की रक्षा की और उनका साहस भारत-इजरायल दोस्ती की असल भावना को दर्शाता है।

इजरायली दूत ने कहा, “मासूम यात्री इस उम्मीद के साथ विमान में सवार हुए थे कि वे सुरक्षित अपने परिवारों तक पहुंचेंगे लेकिन इसके बजाय उनकी जान खतरे में पड़ गई। इजरायलियों को उनका संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि आतंक और भय को उनकी जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया जाएगा।”

रेवाच ने कैप्टन स्मित को “सच्चा सुपरहीरो” बताते हुए कहा, ” उन्होंने असाधारण साहस दिखाया और यात्रियों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। पायलट ने केवल यात्रियों को नहीं बचाया, बल्कि पिता, मां और बच्चों समेत कई परिवारों को एक बड़ी त्रासदी से बचाने का काम किया।”

–आईएएनएस

एवाई/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.