अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले दो सप्ताह की तुलना में कम हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों मुल्क चाहें तो वह दो दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों की मदद करने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने फ्रांस में 26 अगस्त को जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के करीब दो सप्ताह बाद पहली बार इस मामले पर अपनी राय रखी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर तनाव है। लेकिन मुझे लगता है कि पिछले दो सप्ताह की तुलना में अब यह थोड़ा कम हुआ है।”
पाक UN के मंच पर उठाएगा कश्मीर मुद्दा
भारत और पाकिस्तान के बीच हालात पर उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, “मेरे दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध हैं। मैं उनकी मदद करने को इच्छुक हूं अगर वे चाहें। उन्हें यह पता है। प्रस्ताव अब भी बरकरार है।” गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



