वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के निदेशक के पद से जेम्स कोमी को हटाने के निर्णय को सही ठहराया है। श्री ट्रंप ने कहा श्री कोमी की जगह कोई ऐसा व्यक्ति एफबीआई के निदेशक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा जो इस काम को बेहतर तरीके से कर सकें और जो एफबीआई की प्रतिष्ठा को वापस ला सके।
उन्होंने कहा, ”श्री कोमी वाशिंगटन में सबका भरोसा खो चुके थे, चाहे वो रिपब्लिकन हों या डेमोक्रेटिक। जब चीजें शांत होंगी तो वो मेरा धन्यवाद करेंगे।” वहीं रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कॉव ने श्री कोमी को हटाए जाने को अमेरिका का अंदरूनी मामला बताया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के मुताबिक दिमित्री पेस्कॉव ने कहा कि इसका रूस से कोई लेना-देना नहीं है।
(वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



