शंघाई : चीन के पश्चिमोत्तर प्रांत जिजियांग में भूकंप से आज आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। एजेंसी ने अपने वेबसाइट पर भूकंप के चलते क्षतिग्रस्त हुए मकानों को सचित दिखाया है। चीन भूकंप प्रशासन (सीईए) ने कहा कि भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण मकानों में दरारें आ गई है और कुछ मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



