पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद उनकी सरकार ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। श्री ओलांद ने प्रधानमंत्री बनार्ड काजेनीव को लिखे पत्र में कहा, ”मैं चाहता हू कि जब तक नई सरकार का गठन न हो जाए तब तक आप देश की बागडौर संभालें।” रविवार को आए चुनावी नतीजों में उदारवादी नेता इमैनुएल मैक्रोन ने दक्षिणपंथी मैरिन ले पेन को हराकर शानदार जीत हासिल की है। हालांकि देश में नए सरकार के गठन को लेकर अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App


