शक्तिशाली तूफान ‘कम्मूरी’ के फिलीपीन्स की ओर बढ़ने के कारण कई हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। साथ ही राजधानी मनीला के पास होने वाले ‘दक्षिणपूर्वी एशियाई खेलों’ (एसईए) पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ‘कम्मूरी’ के सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के देश के पूर्वी हिस्से में पहुंचने की आशंका है। इसके यहां पहुंचने के साथ ही भारी बारिश होने और 185 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की आशंका है।
इसके बाद यह तूफान मनीला पहुंच सकता है जहां 1.3 करोड़ लोग रहते हैं और यहां दक्षिण एशियाई खेलों की कई स्पर्धाओं का आयोजन भी होना है। बिकोल क्षेत्र से अभी तक करीब 70,000 लोग अपने घर छोड़ने चुके हैं। इसी क्षेत्र में तूफान के सबसे पहले पहुंचने की आशंका है।
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता मार्क टिम्बल ने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि वहां कोई नुकसान नहीं पहुंचे लेकिन उसकी (कम्मूरी की) तीव्रता को देखते हुए इसे टाला नहीं जा सकता। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने एहतियाती तौर उन इलाकों से लोगों को हटा दिया है, जो सीधे तूफान की चपेट में आएंगे।’’


Download Android App
Download iOS App


