यूक्रेन संकट: प्रधानमंत्री ने की पुतिन से बात, भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर हुई चर्चा

रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने

रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।
भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर मोदी ने पुतिन से की चर्चा 
 प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की।
पीएमओ ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, खासकर खारकीव की जहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। ’
प्रधानमंत्री की पुतिन से यह बातचीत उस समय हुई जब मोदी यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अलावा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयासों को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रविवार से लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
करीब 20,000 भारतीयों में से अब तक 6,000 को स्वदेश लाया जा चुका है।
खारकीव शहर से भारतीयों को निकालने में मदद मांगी
बुधवार को पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से खारकीव में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग मांगा। दरअसल, खारकीव शहर को लेकर सरकार पहले ही भारतीयों के लिए दो बार एडवाइजरी भी जारी कर चुकी है। सरकार की ओर से सभी नागरिकों को तत्काल शहर छोड़कर पश्चिमी शहरों की जाने का आग्रह किया गया है। सरकार की एडवाइजरी के बाद जहां रूसी सैनिकों ने शहर में मिसाइल अटैक शुरू कर दिए हैं तो दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन भी शहर में कर्फ्यू घोषित कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।