काहिरा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक रफ्तार पकड़ रही ट्रेन एक बैरियर से टकरा गई जिससे उसकी ईंधन की टंकी फट गई और भयावह आग लग गई जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रेल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन रफ्तार पकड़ रही थी। वह बैरियर से सीधे टकरा गई। इस हादसे में 47 और लोग घायल हो गए।
काहिरा के रेल अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद सईद ने बताया कि आग के चलते मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 29 मरे
स्टेशन की तस्वीरों में रामसेस स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बुरी तरह जले लोगों की लाशे पड़ीं दिख रही हैं। अग्निशमन दल के कर्मियों ने शोलों पर काबू पाने के लिए सख्त मशक्कत की।
स्टेशन के पास काले धुंए के विशाल बादल उठ रहे थे जबकि एंबुलेंसों का काफिला वहां पहुंच रहा था। रामसेस राजधानी काहिरा का सबसे व्यस्त इलाका है।
सरकारी रेल एजेंसी ने कुछ देर के लिए वहां ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



