वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में अपनी चुनाव अभियान टीम के शीर्ष सदस्यों और एक रूसी वकील के बीच मुलाकात की जानकारी होने से आज इंकार किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूर्व एटार्नी द्वारा किए गए दावों का खंडन किया। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ अपने बेटे डॉन जूनियर के साथ मुलाकात के बारे में मैं नहीं जानता।
ट्रंप ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई व्यक्ति अपने लाभ के लिए कहानियां गढ़ रहा है। वह अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन का जिक्र कर रहे थे। कोहेन अब ट्रंप से अलग हो गए हैं और कोहेन की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



