अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया की शादी में मेहमानों को भेंटस्वरूप दिए गए केक की नीलामी की जा रही है। इसमें न्यूनतम बोली मात्र 250 डॉलर की होगी। ट्रंप और उनकी पत्नी ने वर्ष 2005 में अपने शादी के मौके पर एक सात परत वाला केक काटा था। लॉस एंजिलिस के नीलामी घर जूलियन्स ऑक्शन्स ट्रंप और मेलानिया के शादी के केक के हिस्सों की नीलामी कर रहे हैं। यह नीलामी घर इस केक को एक हजार डॉलर से दो हजार डॉलर के बीच नीलाम करने की उम्मीद कर रहा है। इनके लिए अब तक छह बोलियां लग चुकी हैं।
नीलाम हो रहा ट्रंप-मेलानिया का ‘वेडिंग केक‘
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



